फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की शादी तय होने के बाद शोहदे ने फेसबुक पर शेयर कर दीं आपत्तिजनक तस्वीरें

Wed, 15 Jan 2020 10:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
एमएमएस - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
राजघाट इलाके के एक मोहल्ले की युवती की शादी तय होने के बाद शोहदे ने उसके नाम से फेसबुक पर प्रोफाइल बनाकर आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दीं। मामला सामने आने के बाद लड़के के परिवारवालों ने शादी के लिए मना कर दिया। उसके बाद युवती के परिवार के लोगों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद समेत आठ पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


युवती की अभी हाल ही में शादी तय हुई थी। उससे नाराज युवक ने युवती के नाम से फेसबुक पर प्रोफाइल बनाया और आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर दी। इस तस्वीर पर लोग उट-पटांग कमेंट करने लगे। बात युवती के घरवालों के साथ ही लड़के के परिवार तक पहुंच गई। उसके बाद लड़के के पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया है। युवती के घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो पता लगा कि चकरा अव्वल के रहने वाले करण निषाद ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस तरह की हरकत की थी। युवती के घरवाले उलाहना लेकर करण के घर गए।

आरोप है कि आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। उसके बाद युवती के परिवार के लोगों ने राजघाट थाने में करण और उसके सात साथियों पर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने आईटी एक्ट व धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजघाट राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश चल रही है। उसके लिए साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें