संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सेंट ऐण्ड्रयूज काॅलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के पुरुष इकाई की ओर से सप्त दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सीओ सैमुअल ने स्वयंसेवकों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने अनुभव और प्राप्त ज्ञान का प्रयोग करके समाज और देश का नाम भविष्य मे रौशन करें।
विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि आप अपने जीवन में स्वामी विवेकानंद को अपना आदर्श मान कर उनकी ओर से दिए गए उपदेशों को जीवन मे अपना कर लक्ष्य को प्राप्त करें और विकसित राष्ट्र क निर्माण मे सहयोग प्रदान करे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से वर्ष भर किए गए कार्यों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकओं को प्राचार्य ने पुरस्कार भी दिया। आदित्य कुमार पांडेय को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक का पुरस्कार प्रदान किया गया।