गोरखपुर। सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के रानी लक्ष्मी बाई एवं प्रियदर्शनी इकाई ने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लगभग 80 स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कुसुम रावत एवं डॉ. स्मृति मल्ल ने स्वयंसेवकों के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदान करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। संवाद