संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर (वि)। ऐश्प्रा फाउंडेशन की ओर से बृहस्पतिवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में निशुल्क आरओ व चिल्ड वाटर प्लांट का लोकार्पण एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने किया। इस दौरान आईपीएस अंशिका वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक हरिशंकर सिंह और ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के अनूप सराफ, वैभव सराफ और सौमित्र सराफ भी मौजूद रहे।
एसएसपी ने कहा कि अनफिल्टर्ड पानी में मौजूद क्लोरीन, एल्यूमीनियम और पारा जैसे रसायन सेहत पर बुरा प्रभाव डालते हैं। अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ जल ही पीना चाहिए। दूषित जल पीने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आरओ वाटर प्लांट लगने से अब सभी को साफ पानी प्राप्त होगा। ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के अनूप सराफ, वैभव सराफ और सौमित्र सराफ ने कहा कि ऐश्प्रा फाउंडेशन अपनी सामाजिक जवाबदेही और जिम्मेदारी को निभाने के लिए हमेशा तत्पर है। इसी क्रम में जनहित को ध्यान में रखते हुए, ऐश्प्रा फाउंडेशन ने यह कदम उठाया है। आने वाले समय में हम ऐश्प्रा फाउंडेशन की तरफ से सामाजिक व सामुदायिक विकास के अन्य कार्य भी शीघ्र ही निष्पादित करेंगे।
क्लाइंट- ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स