-रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार स्वागत
गोरखपुर। एनएफआईआर के महामंत्री डॉ एम राघवैया ने विनोद राय को असिस्टेंट जनरल सेक्रेट्री बनाया है। रेलवे बोर्ड ने इस आशय का पत्र जारी किया है। राय का रेलवे स्टेशन पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने भव्य स्वागत किया। कर्मचारियों ने कहा कि राय हमेशा कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ते रहते हैं।
विनोद राय ने बताया कि रेलवे बोर्ड के साथ पीएनएम मीटिंग में पूर्वोत्तर रेलवे के सभी विभागों की समस्याओं को शामिल किया गया है। पीएनएम में शामिल मुद्दों का त्वरित निदान होगा एवं उसका लाभ शीघ्र ही कर्मचारियों को मिलना शुरू होगा। रेलवे बोर्ड ने पीएनएम में रेलवे हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट का मुद्दा, सफाईकर्मियों के प्रमोशन का मुद्दा, ट्रैक मेंटेनर, प्वांइट्समैन, एसी मैकेनिक, लोको पायलट, अकाउंट्स डिपार्मेंट के आर्बिट्रेसन का मुद्दा, वरिष्ठ टेक्नीशियन से जूनियर इंजीनियर, एमसीएम का नाम बदलने के लिए यांत्रिक कारखाना के मुद्दे शामिल किए। सभी मुद्दों को विनोद राय एवं रमेश मिश्रा ने पीएनएम मुद्दे में शामिल कराया जिसका लाभ कर्मचारियों को आने वाले दिनों में मिलेगा। विनोद राय का स्वागत एससी अवस्थी, संजीव धर, कौशल कुमार सिंह, केएम मिश्रा, दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, जयप्रकाश सिंह, देवेश सिंह, अंशुमान पाठक, निशांत यादव, एबी पांडे, एस के गोस्वामी, अजय त्रिपाठी सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने किया।