फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, शिकायत दर्ज कराने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है। सरकारी सेवाओं में गड़बड़ी होने पर शिकायत कहां और कैसे दर्ज कराएं, इसकी जानकारी देने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाई।
विज्ञापन

सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोरखपुर हवाई अड्डे की ओर से ग्राम सभा जंगल रामगढ़ रजही में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को भ्रष्टाचार के दुष्परिणामों और शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न शिकायत माध्यमों की जानकारी देते हुए लोगों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में हवाई अड्डे के निदेशक संजय कुमार, नोडल अधिकारी विजय कुमार, एजीएम अरविंद यादव और कनिष्ठ कार्यपालक (सुरक्षा) शिवा गुप्ता मौजूद रहे। निवर्तमान ग्राम प्रधान रणविजय सिंह मुन्ना समेत कई ग्रामीणों ने भी भाग लिया। अधिकारियों ने सार्वजनिक सेवाओं में ईमानदारी और पारदर्शिता अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें