फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता की लाश दफनाने को लेकर ग्रामीणों का बवाल, दबाव बढ़ता देख लौटा प्रशासन

Mon, 22 Jun 2020 08:17 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला ब्यूरो,डुमरियागंज
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता का शव दफनाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगर पंचायत के लक्ष्मण नगर वार्ड निवासी कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता की मौत के बाद उनके शव को दफनाने को लेकर सोमवार देर शाम बवाल मच गया। शव दफनाने के लिए नगर पंचायत के माली मैंनहा में कब्र बनाई गई। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो एक-एक कर वहां सैकड़ों महिला और पुरुष एकत्रित होकर, वहां लाश को दफनाने का विरोध करने लगे। 

विज्ञापन


मौके पर एसडीएम त्रिभुवन के साथ इंस्पेक्टर केडी सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद थे। मगर गांव वालों का बढ़ता दबाव और लाश को थोड़ा देर आते देख मौके से सभी लोग वापस आ गए। जिसके बाद प्रशासन द्वारा शव दफनाने के लिए खोदे गए गड्ढों को ग्रामीणों द्वारा पाट दिया गया। 

माली मैंनहा के निवासी और नगर पंचायत के चेयरमैन जफर अहमद उर्फ बब्बू ने बताया कि डुमरियागंज शहर में मरने वालों के शव को लोग राप्ती नदी स्थित शाहपुर घाट पर जलाते और दफनाते हैं। मगर कोरोना पॉजिटिव अधिवक्ता की लाश माली मैंनहा में दफनाने की बात पर गांव के लोग आक्रोशित हो उठे हैं। 
विज्ञापन


लोगों ने लाश को गांव के पास दफनाने से मना कर दिया है। लोगों ने कहा है कि डुमरियागंज के लोग जहां लाश दफन करते हैं, उसी स्थान पर अधिवक्ता की भी लाश को दफनाया जाए।इंस्पेक्टर  केडी सिंह ने कहा कि माली महीना गांव में लोगों ने शव दफनाने को लेकर विरोध किया है। एसडीएम और सीओ जगह का निर्धारण कर रहे हैं। जो जगह सुनिश्चित की जाएगी वहां सब को दफन करवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें