फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, नगर पंचायत कार्यालय पर एक घंटे हंगामा

Wed, 07 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराइच। नगर पंचायत पिपराइच के वार्ड नंबर दो में जलभराव और गंदगी के बीच मंगलवार को सड़क पर गिरकर एक युवक घायल हो गया। लगातार बनी इस समस्या से नाराज ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए और करीब एक घंटे तक हंगामा किया। चेयरमैन संजय मद्धेशिया ने सड़क और नाली निर्माण के लिए 33.40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत होने की जानकारी देकर जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

ग्रामीण सोनू, पन्नेलाल, बबलू, सतीश, सावित्री और रेशमा आदि ने बताया कि पिपराइच-भटहट मार्ग से वार्ड नंबर दो की दलित बस्ती को जोड़ने वाली सड़क वर्षों से जर्जर है। नाली जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क पर फैला रहता है। जलभराव और कीचड़ से आए दिन लोग फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
सड़क और नाली निर्माण की मांग को लेकर दर्जनों ग्रामीण नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर चेयरमैन संजय मद्धेशिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। चेयरमैन ने बताया कि सड़क और नाली निर्माण के लिए 33.40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराकर जलभराव और गंदगी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें