फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गांजा-शराब बिक्री से ग्रामीण परेशान, सरहरी चौकी पर दी तहरीर

Fri, 12 Jun 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरहरी (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर नंबर-1, टोला सेवई में अवैध गांजा और शराब की बिक्री से ग्रामीणों में आक्रोश है। मंगलवार को गांव के करीब 10 से अधिक युवकों ने सरहरी पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से नशे का अवैध कारोबार चल रहा है, जिससे अराजक तत्वों का देर रात तक आना-जाना लगा रहता है। इसका सीधा असर महिलाओं और बच्चियों की आवाजाही पर पड़ रहा है। गांव के युवकों ने बताया कि पहले भी गांजा बिक्री के आरोप में एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई थी लेकिन उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी और बढ़ गई है। अमन निषाद, शिवम समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सरहरी चौकी पर कई बार शिकायत की जा चुकी है लेकिन अब तक समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें