फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क के बीचों बीच चाची से भिड़ गईं महिला प्रधान, बाल खींचकर-दांत काटकर लगी लड़ने

Wed, 28 Aug 2024 11:57 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

मंगलवार की सुबह परसौनी की ग्राम प्रधान पुष्पांजलि और उनकी चाची माया देवी के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। दोनों महिलाओं के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि ग्राम प्रधान दांत से काटने लगीं और माया देवी बाल खींचने लगीं।
विज्ञापन
मारपीट का वायरल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजनी क्षेत्र के परसौनी गांव की महिला ग्राम प्रधान मंगलवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर अपनी चाची से भिड़ गईं। दोनों गांव में बीच सड़क पर मारपीट करने लगीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह परसौनी की ग्राम प्रधान पुष्पांजलि और उनकी चाची माया देवी के बीच सड़क पर जमकर मारपीट हो गई। दोनों महिलाओं के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि ग्राम प्रधान दांत से काटने लगीं और माया देवी बाल खींचने लगीं।

घटना के समय दोनों महिलाओं के पति भी वहां मौजूद थे, लेकिन वे भी झगड़ा नहीं छुड़ा सके। माया देवी का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने उनके हिस्से की जमीन में बढ़ाकर खड़ंजा लगा लिया है। इसको लेकर दोनों के बीच सोमवार की शाम को भी विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम दोनों पक्षों को समझाकर वापस चली गई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें