फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 13 पोल की अवैध बिजली लाइन मामले में जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपी

Sat, 28 Nov 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता विक्रम गंगवार ने सौंपी रिपोर्ट
विज्ञापन




गोरखपुर। सेवई बाजार में 13 पोल की कथित अवैध बिजली लाइन बिछाने के मामले में जांच पूरी कर ली गई है। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधीक्षण अभियंता विक्रम गंगवार ने जांच रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंप दी है। मामले में अवर अभियंता अवनीश पांडेय की चार्जशीट भी तैयार कर मुख्य अभियंता को भेज दी गई है। इस लंबित इस प्रकरण में जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद अब संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की उम्मीद है।
विज्ञापन


इस मामले में जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर अधीक्षण अभियंता की ओर से संबंधित अधिकारियों को रिमाइंडर भी भेजा गया था। 13 पोल की लाइन बिछाने के मामले में भौतिक सत्यापन और जिम्मेदारों की भूमिका की जांच में देरी को लेकर सवाल उठ रहे थे। अब जांच पूरी होने और रिपोर्ट मुख्य अभियंता को सौंपे जाने के बाद विभागीय कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है। अवर अभियंता अवनीश पांडेय की चार्जशीट तैयार होने के बाद अब मुख्य अभियंता स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें