फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रिया शेट्टी की हत्या के बाद पत्नी के साथ अयोध्या गया था विजय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
- सरयू नदी में नहाने के बाद बदली थी वेशभूषा, टोल प्लाजा सीसीटीवी में हुआ था कैद

- हत्या से पहले विजय, उसकी पत्नी और प्रिया शेट्टी तीनों 24 घंटे तक रेलवे स्टेशन के सामने रुके थे होटल के कमरे में
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मुंबई की प्रिया शेट्टी हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस को अहम तथ्य हाथ लगे हैं। 30 जनवरी की रात प्रिया शेट्टी की हत्या करने के बाद उसका प्रेमी विजय साहनी और उसकी पत्नी संध्या स्कूटी से ही अयोध्या चले गए थे। जहां सरयू नदी में नहाने के बाद दोनों ने अपनी वेशभूषा बदल ली, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि आरोपियों की तस्वीर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये उनकी पहचान कर गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले विजय, उसकी पत्नी संध्या और प्रिया शेट्टी तीनों 24 घंटे तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एक कमरे में रुके थे। इसके बाद पीपीगंज ले जाकर प्रिया की हत्या की गई। हत्या के समय विजय ने लगभग 10 मिनट तक प्रिया के चेहरे को ईंट से कुचला, ताकि उसकी पहचान न हो सके। रात करीब 11:35 बजे पुल के नीचे प्रिया की लाश ठिकाने लगाई गई। घटना के तुरंत बाद रात 12 बजे विजय और संध्या स्कूटी से मौके से रवाना हुए। 20 मिनट बाद विजय डर के मारे घटना स्थल पर फिर लौटे और प्रिया की डेड बॉडी को चेक किया कि कहीं उसकी सांसें तो नहीं चल रही हैं। पूरी तसल्ली होने के बाद वह दोनों स्कूटी से ही अयोध्या के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


अयोध्या पहुंचने के बाद विजय ने सुबह-सुबह बाल मुंडवाए, दाढ़ी बनवाया और कपड़े बदल लिए। पत्नी संध्या ने भी कपड़े चेंज किए। पूजा-पाठ करके दोनों पीपीगंज के तिघरा टोला सपहिया स्थित ससुर रामबिलास साहनी के पास आ गए थे। पुलिस ने जब सहजनवां (गोरखपुर) से अयोध्या (एनएच-28एनएच NH-27) के बीच मुख्य रूप से रौनाही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों स्कूटी से अयोध्या जाते और अगले दिन आते हुए दिखाई दिए। जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर रखा है।

सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि आरोपी ने प्रेमिका के साथ अपने रिश्ते और पत्नी की मिलीभगत में सुनियोजित तरीके से हत्या की। फिलहाल, पुलिस हत्या से संबंधित सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। साथ ही कानून के सलाहकारों से भी राय ली जा रही है, ताकि विवेचना मजबूत हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन




-

बेटे संग विजय के ही साथ रहती थी प्रिया

सौतेली बहन किरन के अनुसार, मुंबई में प्रिया अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ विजय कुमार साहनी के पास ही रहती थी। किरन ने स्पष्ट किया कि प्रिया किसी तरह छिपकर या धोखे से नहीं आई थी, बल्कि विजय के भरोसे पर यहां पहुंची थी। यही भरोसा उसकी मौत का कारण बन गया। पुलिस इस बयान को बेहद अहम मान रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें