फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: दर्शक एक साथ देख सकेंगे सफेद बाघ और बंगाल टाइगर, चिड़ियाघर का रोमांच होगा दोगुना

Thu, 04 Aug 2022 04:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

सफेद बाघ को अभी पशु अस्पताल में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। चिड़ियाघर के बाड़े में इसे रखा जाएगा। इसके बगल में क्राल में तैयार किया जा रहा सफेद बाघ को भी रखा जाएगा। इसी के बगल में बंगाल टाइल और बब्बर शेर का क्राल पहले से ही तैयार है।
विज्ञापन
सफेद बाघ और बंगाल टाइगर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में दर्शक जल्द ही चिड़ियाघर में सफेद बाघ और बंगाल टाइगर एक साथ देख सकेंगे। हालांकि, बंगाल टाइगर (बाघ) पहले ही चिड़ियाघर में आ चुका है और उसका दर्शक दीदार कर रहे है। सफेद बाघ को अभी पशु अस्पताल में क्वारंटीन सेंटर में रखा गया है। इसे चिड़ियाघर के बाड़े में रखा जाएगा।

विज्ञापन


सफेद बाघ के लिए क्राल तैयार किया जा रहा है। इसी के बगल में बंगाल टाइल और बब्बर शेर का भी क्राल बनाया गया है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सफेद बाघ के लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।  

किसे कहते हैं क्राल
चिड़ियाघर में वन्य जीव का बाड़े के बाहर खुले हिस्से को पैडॉक कहते हैं। बब्बर शेर, बाघ के लिए पैडॉक के बगल में क्राल बनाकर तैयार किया जाता है। ये खुला होता है और दर्शक करीब से इनमें रहने वाले वन्य जीव को देख सकते हैं। एक नियमित समय पर इन्हें क्राल में भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें