फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी संग दुष्कर्म: पीड़िता के हाथ की नस काटने का वीडियो वायरल, इंस्टा आईडी भी सोशल मीडिया पर वायरल

Thu, 05 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के साथ ही पीड़िता का इंस्टाग्राम अकाउंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उस अकाउंट पर 57 पोस्ट, 5 फॉलोअर और 86 फॉलोइंग किए गए थे। इसे अब पुलिस ने संदिग्ध साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है। इधर, मामले में एक और महिला आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। वह महिला भी पहले जेल भेजी गई सिमरन के साथ स्पा सेंटर में काम करती थी।
विज्ञापन
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होटल में दुष्कर्म की शिकार किशोरी का बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें किशोरी का हाथ की नस काटते हुए दिख रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो घटना से पहले का है और इस पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


मामले में पुलिस अब तक एक महिला समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल वीडियो के साथ ही पीड़िता का इंस्टाग्राम अकाउंट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उस अकाउंट पर 57 पोस्ट, 5 फॉलोअर और 86 फॉलोइंग किए गए थे। इसे अब पुलिस ने संदिग्ध साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया है।

इधर, मामले में एक और महिला आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है। वह महिला भी पहले जेल भेजी गई सिमरन के साथ स्पा सेंटर में काम करती थी। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों और गवाहों के बयान पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। किशोरी की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे संरक्षण प्रदान किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर न करें, ताकि मामले की जांच प्रभावित न हो।

सीओ का कहना है कि आरोपी जल्द ही पकड़ में आएंगे और जांच के दौरान जुटाए गए डिजिटल और फिजिकल सबूतों के आधार पर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें