फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुलिस ने शातिर चोर काला कौवा समेत दो की खोली हिस्ट्रीशीट, चार पर गैंगस्टर

Fri, 18 Aug 2023 01:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंगस्टर के तहत दर्ज केस में बदमाशों की अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने शातिर चोर दीपक उर्फ काला कौवा और अरसलान की हिस्ट्रीशीट खोल दी। अपराध में इनकी सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा गगहा पुलिस ने चार बदमाशों को गिरोहबंद कर दिया है। डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के अजयनगर निवासी अरसलान पर छह केस दर्ज हैं। इसमें लूट, मारपीट व धमकी आदि के शामिल हैं। वहीं सूरजकुंड निवासी दीपक उर्फ काला कौवा पर सात केस दर्ज हैं। राजघाट, रामगढ़ताल, तिवरीपुर में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं। गगहा पुलिस ने बदायूं के अलापुर निवासी इरशाद, तस्लीम, जुनैद, हनीफ को गिरोहबंद किया है।

इसे भी पढ़ें: नई गाइडलाइन जारी: अब सभी पढ़ पाएंगे डॉक्टर साहब का पर्चा, साफ अक्षरों में लिखनी होंगी दवाओं के नाम
विज्ञापन


आरोप है कि यह सभी गिरोहबंद होकर अपराध करते हैं। गैंग का सरगना इरशाद है, जो स्वयं व अपने गिरोह के अन्य तीन गुर्गों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी, लूट, गबन व धोखाधड़ी के अपराध कारित करते रहते हैं ।
विज्ञापन


गैंग के सरगना एवं अन्य गुर्गो का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंगस्टर के तहत दर्ज केस में बदमाशों की अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसे कुर्क किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें