फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय: दस मिनट बंद रहा सीसीटीवी कैमर तो निरस्त होगा परीक्षा केंद्र, कुलपति ने दिया ये निर्देश

Sat, 24 Jul 2021 04:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

कुलपति ने की केंद्राध्यक्षों और प्राचार्यों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश  
विज्ञापन
DDU Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि वार्षिक परीक्षाओं में जीरो टोलरेंस की नीति पर काम किया जाएगा। सभी केंद्राध्यक्ष परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरा ऑन रखेंगे। यदि किसी केंद्र के सीसीटवी कैमरा में कोई खराबी आती है तो इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक को देनी होगी। अन्यथा 10 मिनट तक सीसीटीवी कैमरा बंद पर परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही केंद्राध्यक्ष को तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. सिंह शुक्रवार को 27 जुलाई से प्रस्तावित वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर आयोजित केंद्राध्यक्षों और प्राचार्यों की बैठक में बोल रहे थे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में गठित ऑनलाइन सेल की निगरानी जाएगी। परीक्षाओं के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

अगर किसी केंद्र पर 300 विद्यार्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है तो केंद्राध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि वहां 600 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था हो। उन्होंने केंद्राध्यक्षों से कहा कि वह लोग एक संदेश के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों से वैक्सीनेशन कराने की अपील करें। कोविड प्रोटोकॉल की निगरानी के लिए भी अलग टीम का गठन करने की बात कही।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन भी जल्द कराने की तैयारी है। इसका लाभ नैक मूल्यांकन में विश्वविद्यालय को मिलेगा। इस दौरान कुलपति ने अपना व्हाट्सएप नंबर मंच से सभी को नोट कराया कहा कि कोई मेरे व्हाट्सएप नंबर, ईमेल या वीसी कार्यालय में मिलने की सूचना भेजकर मिलने का समय ले सकता है।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो अजय सिंह ने कहा कि महाविद्यालयों के समायोजन से जुड़ी 100 से अधिक फाइलों का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया है। आगे भी जो फाइल आएगी उनका निस्तारण किया जाएगा। कुलसचिव विश्वेश्वर प्रसाद, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें