फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर के वायु सेना स्टेशन पर ‘वेटेरन डे’ का आयोजन, सैनिकों की शहादत को नमन

Tue, 14 Jan 2020 09:04 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
निस्वार्थ सेवाओं और त्याग के लिए को ‘वेटेरन डे’ का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वायु सेना स्टेशन गोरखपुर में सशस्त्र बल के पूर्व सैनिकों के सम्मान, निस्वार्थ सेवाओं और त्याग के लिए मंगलवार को ‘वेटेरन डे’ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान बैंकिंग कार्यक्रम के माध्यम से सुविधाओं, यूनिट रन कैंटीन और नवीनतम नीतियों, पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षिक अवसरों के बारे में वायु योद्धाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन एयर कमोडोर आशीष बदुनी, वायु अफसर कमांडिंग वायु सेना स्टेशन गोरखपुर ने किया।

उन्होंने बताया कि सशस्त्र सेना की ओर से ‘वेटेरन डे’ हर वर्ष 14 जनवरी को भारतीय थल सेना के प्रथम कमांडर इन चीफ फिल्ड मार्शल केएम करिअप्पा ओबीएम के सम्मान में मनाया जाता है। जिन्होंने 14 जनवरी 1953 को सेवा से अवकाश ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा चिकित्सा शिविर का आयोजन कर पूर्व सैनिकों के स्वास्थ्य की जांच 12 वायु सेना अस्पताल की चिकित्सा टीम के द्वारा किया गया।

वेटेरनों ने इसकी उपयोगिता एवं इसके द्वारा प्राप्त सूचनाओं को स्वीकारते हुए इसकी प्रशंसा की। मौके पर मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ग्रुप कैप्टन जीपी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें