फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

Thu, 28 Jan 2021 04:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश कर गए हैं। मकर में पहले से सूर्य, गुरू और शनि ग्रह विराजमान हैं। यहां शुक्र इन ग्रहों के साथ रहेंगे। शुक्र के आने से मकर राशि में चतुर्ग्रही योग बना है। नवग्रहों में शुक्र को प्रेम और आकर्षण, दांपत्य जीवन, सुख-संपदा मनोरंजन आदि का कारक माना गया है। शुक्र का राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आइए जानते हैं शुक्र के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
  • मेषः भौतिक सुख संपदा में वृद्धि, पिता के स्वास्थ्य में सुधार, कोर्ट कचहरी में विजय, जीवन साथी की तरक्की होगी, प्रेम की स्थिति अच्छी होगी।
  • वृषभ: स्वास्थ्य में सुधार, भाग्य से बिगड़े काम बनेंगे, भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि, खुशहाली आएगी।
  • मिथुनः प्रेम में तकरार, जीवनसाथी से दूरी समय आ सकती है। मानसिक चंचलता से बचें, मूत्र रोग की समस्या हो सकती है।
  • कर्कः शादी विवाह तय हो सकते हैं, जीवन में तरक्की के संकेत, जीवनसाथी का साथ मिलेगा, नवप्रेम का आगमन होगा, व्यावसायिक तरक्की होगी।
  • सिंहः अच्छा समय, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता, अपनों से विवाद हो सकता है ऐसे में संभल कर रहें।
  • कन्याः सुख का अनुभव होगा, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय, चचंलता पर नियंत्रण रखें नहीं तो चरित्र पर उंगली उठ सकती है।
  • तुलाः भूमि, भवन वाहन की खरीदारी हो सकती है, सुख-संपदा में वृद्धि होगी, जीवन में तरक्की होगी।
  • वृश्चिकः पराक्रमी बनेंगे, व्यापारिक तरक्की में महिला को पुरुष एवं पुरुष को महिला का साथ मिलेगा, भाई बहन का साथ मिलेगा।
  • धनुः आर्थिक स्थिति ठीक होगी, आभूषण, कपड़ों के साथ भौतिक सुख-संपदा की खरीदारी होगी, पूंजी का निवेश अभी न करें।
  • मकरः जीवन में खुशहाली आएगी, नव संबंध एवं प्रेम का आगमन, शादी विवाह तय होंगे, आपके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा।
  • कुंभः शुभ कार्यों में पैसे खर्च होंगे लेकिन खर्चों से परेशान होंगी, विपरित लिंगिय संबंधों में दूरी आ सकती है जिससे परेशान होंगे।
  • मीनः जीवन में तरक्की होगी, यात्रा में लाभ मिलेगा, संतान के लिए सुखद समय, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, शुभ समाचार मिलेगा।
विज्ञापन






 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें