गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर से 20 अक्तूबर को निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
शोभायात्रा के दौरान यातायात सुचारु बनाए रखने के लिए मंगलवार को अपराह्न तीन बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गोरखनाथ मंदिर की तरफ वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।
इस दौरान विभिन्न चौराहों और तिराहों से वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। ी