फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में पहली बार लेजर तकनीक से वैरिकोज वेन की सर्जरी, बिना चीरा लगाए हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीआरडी मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही चलने लगा मरीज
विज्ञापन



गोरखपुर। चिकित्सा के क्षेत्र में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने एक नई उपलब्धि हासिल की है। यहां पहली बार लेजर तकनीक से वैरिकोज वेन (पैरों की नसों में सूजन और उनका फूलना) की सर्जरी की गई। ईवीएलए (एंडोवेनस लेजर एब्लेशन) तकनीक से हुए इस ऑपरेशन में मरीज को न तो चीरा लगाना पड़ा और न ही लंबे समय तक अस्पताल में रुकना पड़ा। ऑपरेशन के कुछ देर बाद ही मरीज चलने-फिरने लगा। शाम को उसे अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई।
महराजगंज निवासी 52 वर्षीय धर्मेंद्र बाएं पैर की नसों में सूजन की समस्या से पांच साल से परेशान थे। कई जगह इलाज कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिली। धीरे-धीरे समस्या बढ़ती गई और उनका पूरा पैर सूज गया। इसके बाद उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक में संपर्क किया। यहां सीटीवीएस सर्जन डॉ. दिव्यज्योति श्रीवास्तव के नेतृत्व में उनकी लेजर सर्जरी की गई। डॉ. दिव्यज्योति ने बताया कि ईवीएलए तकनीक में प्रभावित नस के भीतर लेजर फाइबर डालकर नस को बंद किया जाता है। इसमें पारंपरिक सर्जरी की तरह बड़ा चीरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। मरीज को जल्दी सामान्य गतिविधियां शुरू करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाखों के खर्च वाली सुविधा अब कम खर्च में
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक पूर्वांचल में इस तकनीक से सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इसके लिए मरीजों को लखनऊ या दिल्ली जाना पड़ता था, जहां इलाज पर लाखों रुपये तक खर्च होते हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा अपेक्षाकृत कम खर्च में उपलब्ध कराई गई है। इस तकनीक से वैरिकोज वेन के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें