फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एथलेटिक्स में वाराणसी-लखनऊ और बैडमिंटन में आजमगढ़ अव्वल

Sat, 23 Nov 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्यस्तरीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रदेश के 21 मंडलों से आईं टीमों ने पूरी ताकत झोंक दी। एथलेटिक्स में वाराणसी और लखनऊ की धाविकाएं व बैडमिंटन प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन




रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में लखनऊ मंडल टीम की खिलाड़ी आस्था वर्मा, शमा बानो, कुमुद सिंह और आइसा वर्मा ने बाजी मारी। 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में वाराणसी मंडल की खिलाड़ी बबीता यादव, आर्या सिंह, नंदनी राजभर और सुष्मिता यादव अव्वल रहीं।



इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में वाराणसी मंडल की अल्का बिंद ने पहला स्थान हासिल किया। शाॅटपुट में प्रयागराज की भावना अव्वल रहीं। वहीं बैडमिंटन के एकल मुकाबले में आजमगढ़ की श्रेया संतोष ने बाजी मार ली। बैडमिंटन युगल में भी आजमगढ़ मंडल की रिशिका यादव और श्रेया संतोष की जोड़ी अव्वल रही।
विज्ञापन




खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, गोरखपुर के तत्वावधान में आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय महिला एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के आखिरी दिन शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे रीजनल स्पोर्टस स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।



मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सत्या पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, अर्जुन अवार्डी/ओलंपियन प्रेम माया, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष पूर्व पार्षद मनीष सिंह, भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी प्रीति दूबे ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग के कंपोजिट विद्यालय बरहुआं के विद्यार्थियों ने पीटी, डंबल आदि का मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रीति दूबे को सम्मानित किया गया।



एथलेटिक्स में दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे ये खिलाड़ी




प्रतियोगिता में 4 गुणा 100 रिले रेस में अयोध्या मंडल की इंशिका, रेनूका, नेहा कुमारी और अंशिका मौर्या दूसरे और देवीपाटन की शाहनी, मनीषा सिंह, सलमोन निशा व कोइहान की टीम तीसरे स्थान पर रही। 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में लखनऊ की सुष्मिता यादव, रचना मौर्या, आइशा वर्मा और आस्था वर्मा की टीम दूसरे और अयोध्या की नेहा, छाया, अक्षरा सिंह व माधुरी यादव तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 1500 मीटर दौड़ में वाराणसी की संध्या दूसरे और मुरादाबाद की एस यादव तीसरे स्थान पर रहीं। शाॅटपुट में वाराणसी की शिवानी ने दूसरा और मेरठ की प्रिया ने तीसरा स्थान हासिल किया।



बैडमिंटन में इन टीमों ने भी दिखाई प्रतिभा



बैडमिंटन एकल में आजमगढ़ की रिशिका यादव दूसरे और अयोध्या की श्रेया पाल तीसरे स्थान पर रहीं। बैडमिंटन युगल में अयोध्या की काजल राज व निष्ठा वर्मा दूसरे और वाराणसी की आंचल चौहान व अनामिका चौहान तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें