फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: वैशाली सात घंटे, गोरखधाम आठ घंटे की देरी से पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। खराब मौसम के चलते दिल्ली से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनें लेट चल रही हैं। मंगलवार को वैशाली एक्सप्रेस करीब सात घंटे की देरी से गोरखपुर पहुंची। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस भी लगभग आठ घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

उत्तर भारत में कोहरे के चलते ट्रेनों का टाइम टेबल गड़बड़ हो गया है। बठिंडा से चलने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस दिल्ली आते-आते लेट हो जा रही है। दिल्ली से लखनऊ के बीच भी कोहरे के चलते इसकी गति नहीं बढ़ पा रही है। मंगलवार को इस ट्रेन को गोरखपुर स्टेशन पर सुबह 9.45 बजे पहुंचना था, लेकिन यह ट्रेन शाम साढ़े पांच बजे बजे पहुंची। इसी प्रकार वैशाली भी दिल्ली से गोरखपुर आते-आते सात घंटे लेट हो चुकी थी। कोहरे के चलते दिल्ली से आने जाने वाली अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें