फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: देर से आई वैशाली और संपर्कक्रांति, यात्रियों को झेलनी पड़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मेगा ब्लॉक : नार्थ लाइन 10 घंटे बंद, 50 से अधिक ट्रेनें रहीं निरस्त
विज्ञापन

- गोरखपुर जंक्शन के यार्ड रिमॉडलिंग के लिए लिया गया मेगा ब्लॉक



गोरखपुर। रेलवे के मेगा ब्लॉक के 18वें दिन भी गोरखपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें निरस्त रहीं। ब्लॉक के दौरान नार्थ लाइन 10 घंटे बंद रही। इससे वैशाली, बिहार संपर्कक्रांति, बाघ समेत कई ट्रेनें देर से पहुंचीं। इससे यात्रियाें को घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। ट्रेनों के निरस्त होने से स्टेशन पर सुबह से दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहा। बिहार से आने वाली ट्रेनों का संचलन प्लेटफाॅर्म एक और दो से किया गया।
मंगलवार को रेलवे प्रशासन ने 10 घंटे का ब्लॉक लिया। बाहर से आने वाली ट्रेनों को साउथ लाइन से निकाला गया। ब्लॉक के दौरान यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही तीसरी लाइन बिछाने के अलावा प्वाइंट बनाने के काम किए गए। ब्लॉक के दौरान सभी प्लेटफॉर्म से ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा। 18वें दिन पैसेंजर और एक्सप्रेस समेत 50 से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। जबकि कई ट्रेनों का संचलन प्रभावित रहा।
विज्ञापन





ढाई घंटे की देरी से रवाना हुई संपर्कक्रांति, बाघ व वैशाली एक्सप्रेस
मेगा ब्लॉक के कारण बिहार से आने वाली ट्रेनें देर से पहुंचीं। शाम चार बजे दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निर्धारित समय से दो घंटा 42 मिनट की देरी से रवाना हुई। शाम पांच बजे दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस तय समय से दो घंटा चार मिनट की देरी से प्लेटफॉर्म एक पर पहुंची और दो घंटा 12 मिनट की देरी से रवाना हुई। काठगोदाम जाने वाली बाघ एक्सप्रेस दो घंटा 35 मिनट की देरी से रवाना हुई। सप्तक्रांति एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से रवाना हुई।
ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा पसरा रहा। इसके बाद वैशाली, बिहार संपर्क क्रांति और सप्तक्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली की यात्रा के लिए यात्री स्टेशन पहुंचने लगे। लोग ट्रेनों के देर होने से परेशान नजर आए। दिल्ली जाने वाले आशुतोष ने बताया कि दिल्ली पहुंचना जरूरी है। टिकट कराया था, लेकिन कंफर्म नहीं हुआ। जिस ट्रेन में भी जगह मिल जाएगी उससे दिल्ली चला जाउंगा। सत्यप्रकाश ने बताया कि बाघ से बरेली जाना है, लेकिन ट्रेन लेट है, इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन


.....................


दो मई को देवरिया से चलेगी दुर्ग एक्सप्रेस
पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के कारण दुर्ग से 30 अप्रैल को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवां के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी। नौतनवां से दो मई को चलने वाली 18202 नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवां के स्थान पर देवरिया सदर से चलाई जाएगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

.......................


आज नहीं चलेंगी ये ट्रेनें

- 12589 गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
- 12555 गोरखपुर-बठिंडा गोरखधाम एक्सप्रेस

- 15004 गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस

- 22549/22550 गोरखपुर-प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
- 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस
- 15080/15079 गोरखपुर-पाटलिपुत्र-गोरखपुर एक्सप्रेस

- 20104 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस

- 12571 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस
- 15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें