फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज डे के साथ आज शुरू होगा वैलेंटाइन वीक

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज डे के साथ आज शुरू होगा वैलेंटाइन वीक
विज्ञापन

गोरखपुर। रोज डे के साथ रविवार को वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। वैलेंटाइन वीक का हर दिन अलग-अलग तरीके से मनाया जाएगा। पहले दिन यानी रोज डे के लिए बंगलूरू, पुणे आदि स्थानों से गुलाब के फूल मंगाए गए हैं।
वैलेंटाइन वीक में गुलाब की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में दुकानदारों ने गुलाबों की कीमतें भी बढ़ा दी हैं। आम दिनों में 20 रुपये में मिलने वाला गुलाब शनिवार को 30 रुपये में बिका। कीमत बढ़ने के बावजूद युवाओं ने हर दिन के लिए अलग-अलग रंग के गुलाब की एडवांस बुकिंग कराई है। वैलेंटाइन वीक में लाल और गुलाबी की मांग सबसे ज्यादा होती है। बैंक रोड स्थित क्रॉस माल में आर्चीज गैलरी के प्रोपराइटर मनीष चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वैलेंटाइन वीक में गुलाबों की मांग सबसे अधिक होती है। विशेष तौर पर रोज डे के लिए बाहर से गुलाब मंगाए गए हैं। इसके अलावा कृत्रिम गुलाब एवं गोल्ड रोज की अच्छी खासी मांग है। गुलाब की कीमत जहां 30 रुपये पीस है वहीं कृत्रिम की 95 रुपये एवं गोल्ड रोज की कीमत 99 रुपये प्रतिपीस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल व्यापारी राजेश सैनी ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले साल की तुलना में कम गुलाब के फूल लगाए गए हैं। वैलेंटाइन वीक के कारण कोरोना का असर गुलाब के फूलों पर नहीं पड़ता दिख रहा है। पिछले साल की तरह ही गुलाब के फूलों की बिक्री हो रही है। बताया कि गुलाब के फूलों के अलावा वैलेंटाइन वीक के लिए गुलदस्ते भी तैयार किए गए हैं।
वैलेंटाइन वीक
7 फरवरी रोज डे
8 फरवरी प्रपोज डे
9 फरवरी चॉकलेट डे
10 फरवरी टेडी डे
11 फरवरी प्रॉमिस डे
12 फरवरी हग डे
13 फरवरी किस डे
14 फरवरी वैलेंटाइन डे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें