फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस दफ्तर आने वाले फरियादियों का भी दर्ज होगा नाम और पता

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस दफ्तर आने वाले फरियादियों का भी दर्ज होगा नाम और पता
विज्ञापन

गोरखपुर। पुलिस दफ्तर आने वाले फरियादियों का नाम-पता भी रजिस्टर में दर्ज होगा। अफसर के कहने पर भी फरियादी की समस्या का निस्तारण नहीं हुआ और वह दोबारा पुलिस दफ्तर पहुंचेगा तो संबंधित थानेदार से सवाल जवाब किया जाएगा। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। उधर, एसएसपी के आदेश पर थानों में फरियादियों के लिए रजिस्टर बनाया गया है, जिसमें फरियादी का नाम, पता और उसका मामला दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी की कोशिश है कि फरियादी को न्याय के लिए भागदौड़ न करनी पड़े।
जानकारी के मुताबिक, एसएसपी जोगिंदर कुमार ने चार्ज लेते ही फरियादी रजिस्टर बनाने का आदेश दिया था। इसके पीछे यह उद्देश्य है कि लोगों को न्याय मिले। यदि कोई अफसर के पास आए और थाने से पूछा जाए तो यह जवाब न आए कि फरियादी थाने नहीं आया था। थाने में जब ब्योरा दर्ज होगा तो सीधे उस मामले में हुई कार्रवाई के बारे में सवाल जवाब किया जा सकेगा। इसी के तहत पुलिस ऑफिस के शिकायत प्रकोष्ठ में भी इसका पालन शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

सिर्फ सीओ, थानेदार को ही छुट्टी देंगे एसएसपी
गोरखपुर। एसएसपी अब सिर्फ थानेदार और सीओ की छुट्टी स्वीकृत करेंगे। चौकी प्रभारी, दरोगा व सिपाहियों को छुट्टी लेने के लिए एसएसपी के पास नहीं आना होगा। उनकी छुट्टी एडिशनल एसपी और सीओ स्तर से ही स्वीकृत होगी। बृहस्पतिवार को इस संबंध में एसएसपी जोगिंदर कुमार ने नया आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, पहले की व्यवस्था में सिपाही से लेकर सीओ तक की छुट्टी एसएसपी स्वीकृत करते थे। अलग-अलग थाने से औसतन हर रोज 20 से 25 पुलिसकर्मी छुट्टी लेने के लिए एसएसपी कार्यालय और आवास पर पहुंचते थे। क्राइम मीटिंग में व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद एसएसपी जोगिंदर कुमार ने इस व्यवस्था को बदलते हुए नया आदेश जारी किया है। अब केवल सीओ व थानेदार को कप्तान छुट्टी देंगे। चौकी प्रभारी व थाने पर तैनात दरोगा को उसके क्षेत्र के एडिशनल एसपी (एसपी सिटी /एसपी उत्तरी/एसपी दक्षिणी) छुट्टी देंगे। मुख्य आरक्षी और सिपाही की छुट्टी सर्किल के सीओ स्वीकृत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें