फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: टैलेंट, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री हब से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-टेक्नोलॉजी से जुड़कर हरेक क्षेत्र में पारंगत बनेंगे युवा
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने एमपीआईटी में किया पूर्वी यूपी के पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का लोकार्पण




गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टैलेंट, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्री हब से उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है। बीते नौ वर्षों में यूपी ने खुद को देश के अंदर न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदेश के रूप में बल्कि मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में भी स्थापित किया है। युवा टेक्नोलॉजी से जुड़कर हरेक क्षेत्र में पारंगत बनेंगे।



सीएम योगी बुधवार को महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की तरफ से संचालित महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमपीआईटी) में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सहयोग से बने पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले अत्याधुनिक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन




सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वैसा नौ वर्ष पहले हो पाना कठिन था। तब सड़कें अच्छी नहीं थीं, बिजली का अता-पता नहीं था। सुरक्षा संकट में थी। नीतियां नहीं थीं। न नीति थी, न ही नियत। स्वाभाविक रूप से सुरक्षा का माहौल न होने और नीति न होने के कारण निवेश भी नहीं होता था लेकिन आज का यूपी हरेक क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।



एक्सप्रेसवे प्रदेश बना उत्तर प्रदेश



सीएम ने कहा कि नौ वर्ष में यूपी ने खुद को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में स्थापित किया है। देश मे 55 प्रतिशत एक्सप्रेसवे यूपी के पास है। गंगा एक्सप्रेसवे इसी माह हम राष्ट्र को समर्पित करवाने जा रहे हैं। तब उत्तर प्रदेश का देश के एक्सप्रेसवे में 60 फीसद हिस्सा होगा।



यूपी और प्रौद्योगिकी, दोनों में अनलिमिटेड पोटेंशियल



सीएम योगी ने कहा यूपी और प्रौद्योगिकी, दोनों में अनलिमिटेड पोटेंशियल है। यूपी की पोटेंशियल को आगे बढ़ाने में प्रौद्योगिकी बड़ी भूमिका का निर्वहन कर सकती है। सरकार की तरफ से उसी के अनुरूप वातावरण बनाने का परिणाम है कि भारत के अंदर 55 फीसद मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग अकेले उत्तर प्रदेश में हो रही है और बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है। इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट 55 से 60 फीसद उत्तर प्रदेश में बन रहा है। 96 लाख से अधिक एमएसएमई यूपी के पास है। वर्तमान में 32,000 से अधिक बड़े कारखाने व 22,000 से अधिक स्टार्टअप यूपी की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन




सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से सुधारात्मक असर पड़ेगा : एन. चंद्रशेखरन



टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से युवाओं के जीवन में सुधारात्मक प्रभाव पड़ेगा। स्टीम इंजन से यातायात सुगम हो सका, इलेक्ट्रिसिटी से ऊर्जा क्षेत्र में बदलाव हुए, उसी तरह एआई से इंटेलिजेंस की आधारभूत संरचना में बदलाव होगा। यह हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह एआई को समझे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें