डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और तरंग क्रॉसिंग के पास एक स्कूटी से युवक को जाते देखा और पकड़ लिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल की। बताया कि उसने कुल पांच स्कूटी चोरी की है। चोरी करने के बाद पहले थोड़ी दूर पर लाकर लावारिश हाल में खड़ा करता है। फिर मौका देखकर लेकर चला जाता है।
इसे भी पढ़ें: त्योहार बीतने के 15 दिन बाद भी कम नहीं हो रही रेलवे स्टेशन की भीड़
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के फल की दुकान पर दिन में काम करता था। इसके पहले वह लोहा चोरी कर बेचता था। पहली बार पकड़ा गया है। वह स्मैक अमरूद बाग से खरीदता था। कई बार नशे की हालत में चोरी की गाड़ी कही भी छोड़ देता था, जिसे पुलिस लावारिश में बरामद करती थी।