फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर पैदल आवाजाही रोकने पर मचा हंगामा, छूट का तस्कर उठा रहे थे फायदा

Mon, 19 Oct 2020 08:19 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

  • महिलाओं ने नाराजगी जताई, सुरक्षा कर्मियों ने हटाया
  • बहाने बनाकर तस्कर उठाने लगे फायदा तो की गई सख्ती
विज्ञापन
भारत नापाल सीमा। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनौली में नेपाल सीमा पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुरक्षा जांच एजेंसी ने पैदल आवागमन करने वालों को सख्ती से रोक दिया। हंगामा करने वालों में महिलाएं शामिल थीं। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें हटा दिया।

विज्ञापन


भारत-नेपाल सीमा कोरोना संक्रमण के कारण पिछले सात माह से सील है। स्थानीय अधिकारियों की पहल पर वाहनों को पास कराने व अति आवश्यक मेडिकल के कार्यों के लिए ढील दी जा रही है। इसका फायदा लेकर कुछ लोगों ने अनावश्यक रूप से आवाजाही तेज कर दी।

बताया जा रहा है कि कुछ नेपाली महिला तस्कर आवाजाही का लाभ उठाते हुए भारतीय सीमा से विभिन्न तरह का सामान नेपाल पहुंचाने का प्रयास कर रही थीं। सोमवार को उनके प्रयासों को एसएसबी महिला जवानों ने असफल कर दिया। इससे नाराज होकर महिला तस्करों ने नेपाली सीमा की तरफ हंगामा किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर बेलहिया ईश्वरी अधिकारी और चौकी प्रभारी सोनौली अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीमा सील है। ऐसे में कुछ लोग विभिन्न तरह का बहाना बनाकर अनावश्यक रूप से आवागमन करते हैं। ऐसे लोगों को जांच कर रोका जा रहा है। उनको रोकने पर थोड़ा सा हंगामा हो गया।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें