फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: डाकघर के आधार केंद्र शिविर में हंगामा, कर्मी से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
रुस्तमपुर के एक निजी स्कूल का मामला, घटना सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन



डाककर्मियों में नाराजगी, आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को देंगे तहरीर




गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर, आजाद चौक के पास स्थित एक निजी स्कूल में डाक विभाग के आधार केंद्र शिविर में शनिवार को हंगामा हो गया। आरोप है कि एक व्यक्ति जबरन गलत पते पर बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाह रहा था। डाककर्मियों ने मना किया तो वह हंगामा करने लगा। डाककर्मियों के साथ उसने अभद्रता की।
हंगामे की सूचना पर 112 नंबर की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने समझा-बुझाकर उसे शांत कराया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उधर, डाककर्मियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर देंगे।
विज्ञापन


डाक विभाग की ओर से स्कूलों में शिविर लगाकर आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। शनिवार को आजाद चौक के पास एक निजी स्कूल में शिविर चल रहा था। आरोप है कि दोपहर बाद इलाके का एक व्यक्ति कुछ बच्चों को लेकर शिविर में पहुंचा। आरोप है कि वह गलत पते पर आधार कार्ड बनवाना चाह रहा था। डाककर्मियों ने आधार कार्ड बनाने से मना किया तो वह हंगामा करने लगा।
विज्ञापन

घटना की जानकारी जिलेभर के डाककर्मियों तक पहुंची तो वे नाराज हो गए। उन्होंने पीड़ित कर्मियों से संपर्क किया और कार्रवाई के लिए बातचीत शुरू की। बताया जा रहा है कि रविवार को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी जाएगी। इस संबंध में आधार केंद्र प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए विचार-विर्मश किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य डाकघर के प्रभारी सूर्य प्रकाश पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। डाककर्मी से बातचीत के बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें