गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों में स्नातक अंतिम वर्ष में राष्ट्र गौरव, पर्यावरण एवं मानवाधिकार विषय में अनुत्तीर्ण/ छूटे हुए विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा आयोजित होगी। इसमें अनुत्तीर्ण या छूटे छात्र 2500 रुपये शुल्क के साथ आठ मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि छात्रों के लिए यह अंतिम मौका है। इसके बाद वे राष्ट्र गौरव की परीक्षा का फॉर्म नहीं भर पाएंगे। संवाद