-गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने टूटी खिड़कियों की गिनती कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर।
गाेरखपुर विश्वविद्यालय के कला संकाय में विद्यार्थियों को जल्द ही टूटी खिड़कियों, सीट पर फैली गंदगी से राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को टूटी खिड़कियों की गिनती कराई गई।
विश्वविद्यालय के कला संकाय में कक्षाओं की खिड़कियों के शीश टूटे हुए हैं। इस रास्ते से कबूतर व अन्य पक्षी आराम से कक्षाओं में आ जाते हैं और गंदगी फैला देते हैं। इसी गंदगी और बदबू में छात्रों को कक्षाएं लेनी पड़ती हैं। डेस्क भी टूटे हुए हैं, जिस पर छात्रों को बैठने में दिक्कतें हो रही है। कई बार छात्रों ने इस बारे में विभाग में शिकायत की , लेकिन कुछ नहीं हुआ। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने खिड़कियों की मरम्मत और डेस्क की सफाई कराने का आश्वासन दिया है। टूटी खिड़कियों को बनवाने के लिए उसकी गिनती भी कराई है।
कोट-
जिन कक्षाओं की खिड़कियां टूटी हुई हैं, उनकी जांच कराई गई है। जल्द ही टूटी खिड़कियों की मरम्मत कराई जाएगी। कक्षाओं की नियमित साफ सफाई की व्यवस्था का ध्यान रखा जाएगा। छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
प्रो. शांतनु रस्तोगी, रजिस्ट्रार, गाेरखपुर विश्वविद्यालय