फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे को हराकर यूपी की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विजेता यूपी की टीम के साथ मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
गोरखपुर। ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ सातवीं अखिल भारतीय प्राइजमनी पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता-2025 के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम पूर्वोत्तर रेलवे को एकतरफा मुकाबले में 37-12 से हराकर विजेता बनी। समापन समारोह के मुख्य अतिथि योगी आदित्यनाथ ने विजेता टीम को दो लाख रुपये का चेक, ट्रॉफी व खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उपविजेता पूर्वोत्तर रेलवे को ट्रॉफी व एक लाख का चेक प्रदान किया गया। साथ ही टीम के खिलाड़ियों को भी मेडल प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने तीसरे स्थान पर रहने वाली हरियाणा व आंध्र प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया। टीम को ट्रॉफी व 50-50 हजार रुपये के चेक दिए गए।
इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, महेंद्र पाल सिंह, प्रदीप शुक्ला, जनार्दन तिवारी, डॉ. विभ्राट चंद कौशिक, डॉ. सत्या पांडेय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें