फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूपी टी-20 : कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे एनईआर के रंजीत

विज्ञापन
विज्ञापन
16 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुरू होगा कैंप
विज्ञापन




कानपुर सुपरस्टार्स टीम के बॉलिंग कोच चुने गए हैं रंजीत यादव



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट कोच रंजीत यादव उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में कानपुर सुपरस्टार्स के खिलाड़ियों को गेंदबाजी के टिप्स देंगे। इस सीजन के लिए उन्हें बॉलिंग कोच नियुक्त किया गया है। वह 16 अगस्त से शुरू हो रहे कैंप में टीम के साथ जुड़ेंगे।



रंजीत यादव लीग के पहले सीजन में गोरखपुर लायंस के साथ थे। उस दौरान उन्होंने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल समेत कई बड़े खिलाड़ियों को कोचिंग दी। इस साल वह मोहसिन खान, समीर रिजवी आदि आईपीएल के बड़े खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। टीम का कैंप 16 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। सीजन की शुरुआत 25 से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनईआर के क्रिकेट हेड कोच रंजीत यादव रणजी खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने यूपी के साथ ही त्रिपुरा के लिए खेला है। अंडर-19 इंडिया कैंप में भी रह चुके हैं।



यूपीसीए में कई पदों पर सेवाएं दे रहे हैं रंजीत



रंजीत यादव ने बताया कि वह पिछले सात वर्षों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन में कोच, चयनकर्ता और ऑबजर्वर समेत कई पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। एनईआर में भी वह पिछले पांच साल से हेड कोच हैं। उन्होंने बताया कि वह अंडर-19 यूपी टीम की भी कोचिंग कर चुके हैं। उनकी कोचिंग में उपेंद्र यादव, अराध्य यादव, ध्रुव जुरेल समेत कई खिलाड़ियों ने ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें