फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मां माफ करना... आपके सपनों को पूरा न सका, अगले जन्म में फिर अपनी कोख देना'; सुसाइड नोट लिख युवक ने दी जान

Sun, 14 Sep 2025 03:07 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

गोरखपुर के पिपराइच क्षेत्र में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के पास सुसाइड नोट भी मिला है। युवक बेलीपार इलाके का रहने वाला था वो किराये का कमरा लेकर पूजा-पाठ कराता था।
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

"मां मुझे माफ करना। मैंने पूरी कोशिश की लेकिन आपके सपनों को पूरा नहीं कर सका। अगले जन्म फिर अपनी कोख देना, मैं पूरी मेहनत से आप के सपने को पूरा करूंगा। तमाम कोशिशों के बाद भी मैं हार गया। आपने (मां सरिता) और पिताजी (दिवंगत विनोद तिवारी) ने मुझे संभाला लेकिन मैं एक अच्छा बेटा नहीं बन सका। मैं अपनी जान दे रहा हूं। भाइयों और बहन को किसी तरह की परेशानी न हो। अगले जन्म फिर मिलेंगे...अलविदा।"
विज्ञापन


गोरखपुर के पिपराइच थाना इलाके में शुक्रवार की रात एक मकान के कमरे में युवक का शव रोशनदान में लगे कपड़े के फंदे के सहारे लटका हुआ था। उसके पास पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ये बातें लिखी हुई थीं। 

युवक की पहचान बेलीपार थाना क्षेत्र के भिटहां निवासी उदय उर्फ विनीत तिवारी (22) के रूप में हुई। उदय दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। करीब पांच वर्ष पहले पिता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद से ही पूरे परिवार ने गांव छोड़ दिया। गांव पर उसके घर पर ताला बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि एक बहन की शादी हो गई है। छोटा भाई शिवा, बहन वर्षा और मां सरिता के साथ मुंबई में रहते हैं। 

 

किराए का कमरा लेकर रहता था विनीत
विनीत अकेले पिपराइच क्षेत्र में किराए का कमरा लेकर रहता था। यहां रहकर वह मंदिर और घरों में पूजा-पाठ कराता था। मकान मालिक ईश्वर चौहान ने बताया कि जनवरी में राजेश दुबे नाम के युवक को 5500 रुपये किराये पर कमरा दिया था।
 

उनके साथ ही चार और युवक रहकर पूजा-पाठ करते थे। शुक्रवार रात कमरे से बहुत अधिक बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो उदय का शव मिला।

आर्थिक तंगी से था परेशान
बताया जा रहा है कि पिता की मौत के बाद उदय उर्फ विनीत का परिवार आर्थिक तंगी से गुजरने लगा। घर का बड़ा बेटा होने की वजह से उसपर अधिक जिम्मेदारी थी। एक बहन की शादी किसी तरह हो गई। तमाम कोशिशों के बाद भी वह परिवार को इस तंगी से बाहर नहीं निकाल पा रहा था।

इधर, पास मिले सुसाइड नोट को पढ़कर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। सभी यही कह रहे हैं, ऐसी स्थिति किसी के सामने न आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, किराएदार की गतिविधियां संदिग्ध थीं। उसके पास एक कार और चार बाइक बिना नंबर प्लेट के अक्सर खड़ी रहती थीं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, युवक की मौत पांच दिन पहले हुई है। लाश सड़कर पूरी तरह गल गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पिपराइच थाना प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह के अनुसार, शव के पास से सुसाइड नोट व आधार कार्ड मिला, जिस आधार पर युवक की पहचान हुई। घरवालों को सूचना दे दी गई है। कमरे में रहने वाले अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें