फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने किया रोजगार मेले का उद्घाटन, 5117 युवाओं के सपनों को मिली उड़ान

Sun, 09 Feb 2020 09:43 PM IST
विजय जैन राजीव रंजन, गोरखपुर।
विज्ञापन
रोजगार मेले में युवाओं की लगी लंबी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
क्षेत्रीय सेवा योजन कार्यालय, आईटीआई और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा जॉब फेयर में 5117 युवाओं के सपनों को उड़ान मिली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का उद्घाटन किया। इसमें गोरखपुर-बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 15,522 युवाओं ने प्रतिभाग किया। निजी क्षेत्र की 95 कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 13,773 पदों के लिए युवाओं को नौकरी हासिल करने का अवसर प्रदान किया।

लिखित, साक्षात्कार के आधार पर शाम छह बजे तक 5117 युवाओं के नौकरी का सपना पूरा हुआ। इन सबको 8500 से लेकर 20 हजार रुपये तक का प्रतिमाह वेतन मिलेगा।


यहां सुने सीएम योगी का संबोधन
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में उमड़ी युवाओं की भीड़

मेगा जॉब फेयर में शामिल होने के लिए तीनों मंडल से युवाओं की भीड़ गोरखपुर विश्वविद्यालय में उमड़ी। अभ्यर्थी सुबह सात बजे से ही जुटने लगे। अभ्यर्थियों ने खेल मैदान में लगे 70 काउंटरों पर पसंदीदा कंपनी में नौकरी के लिए पंजीकरण कराया। फिर साक्षात्कार देने के लिए दीक्षा भवन, वाणिज्य विभाग, गृह विज्ञान और ललित कला विभाग पहुंचे।

दस्तावेजों के सत्यापन के बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने कुछ जगह युवाओं की लिखित परीक्षा ली। उसके बाद अगले चरण में इंटरव्यू के माध्यम से युवाओं को चयनित किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी सरकार की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, आईटीआई, त्रिवर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियां एवं कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षित अभ्यर्थी शामिल हुए।

रोजगार मेला की व्यवस्था में आईटीआई जेडी राजेश राम, सहायक निदेशक सेवायोजन अखंड प्रताप सिंह और कौशल विकास मिशन के समन्वयक सत्यकांत आदि ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें