राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल दुबे की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले के खजनी इलाके के मिश्रौलिया गांव के प्रधान पद के जिस प्रत्याशी पूर्व प्रधान, राघवेंद्र दुबे उर्फ गिलगिल को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था, सोमवार को उन्हें चुनाव में विजयी घोषित किया गया। चूंकि, पर्चा दाखिल होने के बाद उनकी हत्या हुई थी, इसलिए वह चुनाव में प्रत्याशी थे। अब उनकी जीत के बाद, दोबारा चुनाव कराना पड़ेगा।
जानकारी के मुताबिक, मिश्रौलिया के निवासी रहे राघवेंद्र को चुनाव के दौरान गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान उनका लखनऊ में निधन हो गया। सोमवार को मतगणना में उन्हें 290 मतों से विजयी घोषित किया गया। उन्हें कुल 937 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी, हत्यारोपी शंभू यादव को 647 वोट ही मिले हैं।
उधर, गुलरिहा इलाके में भी भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या की गई थी। चुनाव में उनकी मां प्रत्याशी थीं, लेकिन वह हार गई हैं।