फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021:संतकबीरनगर में चुनाव जीतने के बाद जिंदगी की जंग हार गए प्रधान, गांव में मचा कोहराम

Fri, 07 May 2021 10:27 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

28 अप्रैल को बिगड़ी हालत तो परिजनों ने गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती। दो मई की मतगणना में जीते चुनाव तो परिजनों और समर्थकों ने जताई थी खुशी।
विज्ञापन
नव निर्वाचित प्रधान की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के विकास खंड मेंहदावल के ग्राम पंचायत सई लंगड़ी के नव निर्वाचित प्रधान की बुधवार की रात गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चुनाव जीतने के बाद जिंदगी की जंग हारे प्रधान की मौत की खबर जैसे ही गुरुवार को गांव में पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य और गांव के लोग प्रधान का अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाएं। गोरखपुर के राजघाट में ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अहिरौली गांव निवासी 44 वर्षीय बृजेंद्र कुमार पाठक सई लंगडी ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। दो मई की मतगणना में 181 मत से ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। 

इधर मतगणना से पूर्व 28 अप्रैल को ही उनकी तबीयत खराब हुई। परिजनों के अनुसार पेट में दर्द होने के कारण उन्हें गोरखपुर के एक चिकित्सक को दिखाया गया। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर ले जाया गया, जहां से बाद में गोरखपुर के ही एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार राजघाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। उनके पास 13 वर्षीय बेटा शिखर स्वराज पाठक व 11 वर्षीय बेटा शेखर स्वराज पाठक है। लोग यहीं कह रहे थे कि चुनाव तो बृजेंद्र पाठक जीते, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए। 

घटना से हर कोई गमगीन था। बीडीओ महावीर प्रसाद ने बताया कि सई लंगडी के निर्वावित प्रधान बृजेंद्र पाठक की मौत होने की सूचना मिली है। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को रिपोर्ट जाएगी। आयोग के जरिए जो तिथि चुनाव की तय की जाएगी। उसी तिथि पर दुबारा यहां मतदान कराया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें