उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में चुनावी रंजिश में क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी बीडीसी सदस्य प्रत्याशी की सोमवार को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। पीड़ित पिता ने ऐसा आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, रानीपुर गांव निवासी रामदास पुत्र रामसेवक का आरोप है कि उसका 23 वर्षीय बेटा प्रवेश उर्फ बालेंद्र गांव में बीडीसी सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। उसके प्रतिद्वंदी गांव के निवासी ही हैं।
आरोप है कि चुनावी रंजिश में सोमवार को दोपहर में गांव निवासी प्रतिद्वंदी उसके दरवाजे पर चढ़ आए और बेटे को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। बेटा बालेंद्र डर के कारण और विवाद को टालने के लिए अपने घर से निकल कर गांव में दूसरे के घर पैदल जा रहा था।