त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सभी पदों के लिए नाम वापसी और निर्विरोध निर्वाचन आदि के बाद अब मैदान में बचे उम्मीदवारों के वास्तविक आंकड़े बृहस्पतिवार को सामने आ गए हैं। जिले में प्रधान के 11376 में से 2564 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया जिसके बाद अब मैदान में 8822 उम्मीदवार बचे हैं।
सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए वैध नामांकन वाले 15928 उम्मीदवारों में से 369 ने पर्चा वापस ले लिया जबकि आधे से अधिक 8666 उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। इस पद के लिए अब 6893 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
इसी तरह बीडीसी के 8844 उम्मीदवारों में से 613 ने उम्मीदवारी वापस ली है तो 56 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस पद के लिए अब मैदान में 8175 उम्मीदवार रह गए हैं। वहीं जिला पंचायत सदस्य के 961 में से 93 ने पर्चा वापस ले लिया है जिसके बाद अब कुल 68 वार्डों में 868 उम्मीदवारों के बीच भिड़ंत होगी।
बुधवार की शाम सभी पदों के उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आवंटित हो गए हैं जिसके बाद अब प्रचार में तेजी आ गई है। प्रत्याशी व उनके समर्थक अब वोटरों को नाम के साथ-साथ प्रतीक चिन्ह भी याद करा रहे हैं।
ब्लाक - प्रधान नाम वापसी बचे उम्मीदवार- बीडीसी नाम वापसी- बचे उम्मीदवार
पाली- 71 465- 32- 349
सहजनवां- 129 449- 12- 345
पिपरौली- 131 403- 63- 546
जंगल कौड़िया- 88 297- 14- 237
चरगांवा- 54 341- 30- 487
भटहट- 114 410- 17- 487
पिपराइच- 94- 410- 47- 470
सरदारनगर - 96- 342- 29- 520
खोराबार- 104- 309- 40- 407
ब्रम्हपुर- 162- 511- 19- 480
कौड़ीराम- 115- 445- 06- 358
बांसगांव- 137- 446- 17- 390
उरुवां- 150- 646- 32- 422
गगहा- 168- 503- 37- 382
खजनी- 182- 582- 50- 423
बेलघाट- 224- 647- 41- 326
गोला- 147- 443- 07- 258
बड़हलगंज- 164- 443- 65- 458
कैंपियरगंज- 145- 456 - 38- 532
भरोहिया- 89- 274- 17- 298
कुल 2564- 8822- 613- 8175