फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: जिनके दामन पर हैं घोटाले के दाग, वे नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

Tue, 09 Feb 2021 01:59 PM IST
vivek shukla विनोद कुमार तिवारी, देवरिया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
देवरिया जिले के 1185 ग्राम पंचायतों में चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। चुनाव की तैयारियों में संभावित उम्मीदवार जुट गए हैं। हालांकि ऐसे ग्राम प्रधानों के चुनाव लड़ने में दिक्कत आ सकती है जिनके दामन पर दाग हैं। 179 ग्राम प्रधानों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच हो रही है। तकरीबन दो करोड़ रुपये डकारने की पुष्टि 17 ग्राम प्रधानों पर हो चुकी है।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव वर्ष 2015 में 1190 ग्राम प्रधान चुने गए। चुनाव के एक वर्ष बाद ही शिकायतों की झड़ी लग गई। पिछले चार सालों में ग्राम प्रधानों के खिलाफ 600 से अधिक शिकायतें आईं। हालांकि अधिकतर मामलों में ग्राम प्रधान दोषी नहीं पाए गए। अधिकतर शिकायतें आपसी वर्चस्व की गई प्रमाणित हुईं।

आंकड़ों पर गौर करें तो तकरीबन 200 ग्राम प्रधान जांच के दायरे में आए हैं। जहां अधिकारियों की टीम जांच कर रही है। इनमें 17 ग्राम प्रधानों पर गबन की पुष्टि हो चुकी है। इनके ऊपर तकरीबन दो करोड़ रुपये का गबन पाया गया है। बैतालपुर, पथरदेवा, भाटपाररानी, सलेमपुर सहित कई विकास खंडों के दस ग्राम प्रधानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
विज्ञापन

17 ग्राम प्रधानों को वसूली का नोटिस जारी हो चुका है। इन गांवों में त्रिस्तरीय समिति गठित कर दी गई थी। इनमें सरांव बुजुर्ग, गौरा कटइलवा, रामचक, नकटापार, देवरिया शामपुर, परौहा, भठवां पांडेय, सरया, शंकरपुरा आदि गांव प्रमुख हैं। जिन गांवों के ग्राम प्रधानों के दामन पर दाग साबित हो चुका है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय ऐसे लोगों की सूची तैयार कर सभी विकास खंडों को भेजने की तैयारी है।

दो वर्ष से जांच पर जांच, कई गांवों में घोटाले की हुई पुष्टि
जिले में जांच के दायरे में वैसे तो 200 ग्राम प्रधान आए हैं। इनमें कई ग्राम प्रधानों को क्लीन चिट मिल चुकी है। आंकड़ों पर गौर करें तो देवरिया सदर विकास खंड के सोनूघाट, सुबिखर, घटैला चेती, परसिया मिश्र, चकसराय बदलदास, मुंडेरा, वैदा बांसपार, बांकी, फुलवरिया करन, कतरारी, पकड़ी खास, हाटा, मुंडेरा, अगस्तपार जांच के दायरे में हैं।

गौरीबाजार ब्लॉक के पथरहट, जंगल अकटहा, खैराबनुआ, लेहड़ा, इंद्रपुर, छपौली, अवधपुर, हरेरामपुर, विशुनपुरा, अकटहिया उर्फ मटियारी, करमाजीतपुर, कतौरा, कालावन, गहिला, दुधैला, जंगल अकटहा, बभनौली की जांच हो रही है। बैतालपुर विकास खंड में नेरूई अमवा, बहोरपुर, सुरचक, तेंदुहीं, धतुरा खास, भूड़ीपाकड़, विक्रमपुर बांसपार, तिवई, नकटापार, बौरडीह, उद्योपुर, पिपरहिया टोला लीलापुर गांव भी जांच के दायरे में हैं।

देसही देवरिया विकास खंड के पड़ियापार, देसही देवरिया, नौतन हथियागढ़, डिघवा, पौटवा, सोनबरसा, शामपुर, पकड़ी वीरभद्र, मुंडेरा उर्फ देउरवा, देवरिया बुद्धू खां, समोगर, रामपुर हीरामनपुर, गौनरियां, दुबौली। विकास खंड तरकुलवा के मैनपुर, हरपुर, बरवा सेमरा, नरायनपुर, सिसवा, भिसवां, पकड़ी छापर, तरकुलवा, बेलही, रामपुर खास, केथवलिया, भरौटा की जांच हो रही है। विकास खंड भागलपुर में बकुची मिश्र, पिपरा भुल्ली, पिपरा मिश्र, पिपरा रामधर, धूरिहट, गोपवापार, कटियारी, बढ़ौना हरदो, कसिली गांवों की जांच कराई जा रही है।

भलुअनी विकास खंड में कुंईयां, दोहनी, भेड़ापाकड़ खुर्द, बहोर धनौती, नरौली खेम, खुखुंदू, महुई संग्राम, बढ़या फुलवरियां, भलुअनी, कोरया, नरंगा, बांकी सिंगही, सिहुडा खोखरबर, ठाकुर देवरिया, एकडंगा जांच के दायरे में हैं। विकास खंड रामपुर कारखाना के मठिया खुर्द, सहबाजपुर, सवरेजी खर्ग, करनपुर पचफेड़ा, नौतन, हिरदापुर की जांच लंबित है।
विज्ञापन

विकास खंड बरहज में मोहरा, कपरवार, देईडीहा, परसिया तिवारी, बड़का गांव, गौरा कटईला, बारा दीक्षित, अजयपुरा की जांच हो रही है। विकास खंड पथरदेवा में कुर्मी पट्टी, कबिलसवां, मछैला, पिपरा दाउद, गोरयाघाट, सुंदरपुर जांच के दारे में हैं। विकास खंड लार में खरदहा नीलकंठ, राउतपार अमेठिया, सजांव, बिरनी, रूचापार, सहियागढ़, मठ अमौना, बौरडीह, पकड़ी गजराज के नाम शामिल हैं।

विकास खंड सलेमपुर में डोल छपरा, पुरैना, विशुनपुरा, नादघाट, देवरिया उर्फ शामपुर, बढ़पुरवां, छपरा गोसाई, विराजघाट, बैदौली, पड़री पांडेय, पकड़ी लाला के नाम हैं। विकास खंड रुद्रपुर में जंगल भुसवल, पांडेय माझा, मल्हपुरवां, सरांव बुजुर्ग, राय हरपुरचक, मदनपुर, निबही, रामचक जांच के दायरे में हैं।

भाटपाररानी ब्लॉक में लाखोपार, सरयां, शंकरपुरा, जगरनाथ छपरा, हरपुर, टड़वा, मधउर, भठवा पांडेय, धरमखोर करन, मदनचक, बेल्थरा, परौहा की जांच हो रही है। भटनी विकास खंड बनकटा शिव, बलुआ अफगान, चुहियाँ, जिगना मिश्र, परसिया करकटही, खोरीबारी, रायबारी हैं। विकास खंड बनकटा में एकडंगा पंडित कुम्हाचक, कोठा, टोला अहिबरन राय, कल्याण नरहियां, सिरसिया पवार, चफवा कला, नवादा, पिपरा उत्तरपट्टी, परगसहां, किशोरीछापर, पकड़ी नरहियां, छेरिहां आदि गांव जांच के दायरे में हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि जिन ग्राम प्रधानों पर घोटाला साबित हो चुका है। ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है। गबन के सापेक्ष वसूली की कार्रवाई की जाएगी। दागी ग्राम प्रधान चुनाव नहीं लड़ सकते।

डीएम अमित किशोर ने बताया कि जिन ग्राम प्रधानों के खिलाफ आरसी जारी हुई है और उन्होंने धनराशि जमा नहीं की है तो ऐसे प्रधानों को अदेय प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें