फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: जीत के लिए हर जुगत भिड़ाने में जुटे प्रत्याशी, मतदाताओं के पैर पकड़कर टेक रहे हैं माथा

Tue, 06 Apr 2021 02:13 PM IST
vivek shukla रत्नेश यादव, देवरिया (सलेमपुर)।

सार

  • खेत-खलिहानों में पहुंचकर लोगों से ले रहे आशीर्वाद
  • घर-घर घूम कर विकास का दे रहे हैं भरोसा

 
विज्ञापन
मतदाताओं का पैर पकड़ते प्रत्याशी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद ग्रामीण इलाकों में गहमा-गहमी शुरू हो गई है। संभावित दावेदारों की कलाबाजियां भी शुरू हो गई हैं। मतदाताओं को रिझाने के लिए खेत-खलिहानों तक वह पहुंचने से नहीं चूक रहे हैं। वहीं मतदाताओं के पैर पकड़कर माथा ऐसे टेक रह रहे हैं जैसे कि किसी मंदिर में टेका जा रहा हो। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तमाम हैं।
विज्ञापन


देवरिया जिले के तहसील क्षेत्र के सलेमपुर ब्लॉक में 92 ग्राम पंचायत, 98 क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार जोर शोर से चल रहा है। भटनी ब्लॉक में 71 ग्राम पंचायत, 85 क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार मैदान में हैं। लार ब्लॉक में 71 ग्राम पंचायत, 79 क्षेत्र पंचायत सदस्य व चार जिला पंचायत सदस्य के उम्मीदवार हैं।

चुनावी प्रक्रिया के तहत आरक्षण सूची जारी होने के बाद कई महीनों से मतदाताओं के बीच प्रचार-प्रसार करने वाले कुछ दावेदारों को सीट रिजर्व होने के चलते मायूसी हाथ लगी है। वहीं जिन क्षेत्र व ग्राम पंचायतों को अनारक्षित की सूची में रखा गया है, उन इलाकों के दावेदारों में खुशी भी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

समारोह में बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंच रहे हैं

 हालांकि इस वक्त यहां पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। दावेदार ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात कर रहें हैं। इन दिनों गेंहू की फसल की कटाई के चलते अधिकांश परिवारों का गुजर खेत-खलिहानों में ही है। इसलिए भावी उम्मीदवार उनसे मुलाकात के लिए खेत-खलिहान में पहुंच कर हाल-चाल लेने में जुटे हुए हैं।

सबसे खास बात ये है कि अधिकांश उम्मीदवार मतदान अपने पक्ष में कराने के लिए मतदाताओं के पैर पकड़कर माथा ऐसे टेक रह रहे हैं जैसे कि किसी मंदिर में टेका जा रहा हो। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे शादी समारोहों में कहीं कहीं क्षेत्र व ग्राम पंचायत के भावी दावेदार बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंचने लगे हैं। वहां घराती व बाराती पक्षों से मिल कर अपना परिचय देने के ही साथ बाकायदा व्यवहारी भी लिखाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें