फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आज खत्म हो जाएगा ब्लॉक प्रमुखों का कार्यकाल, आरक्षण की नई गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद

Wed, 17 Mar 2021 10:52 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • संबंधित तहसील के एसडीएम को बनाया जाएगा प्रशासक, सभी अधिकार मिलेंगे
  • आरक्षण सूची के संबंध में शासन से आज नई गाइडलाइन जारी होने की उम्मीद
विज्ञापन
पंचायत चुनाव। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य और ब्लाक प्रमुखों का कार्यकाल बुधवार को समाप्त हो जाएगा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 संपन्न होने तक ब्लॉक प्रमुख की जगह प्रशासक तैनात किए जाएंगे। उन्हें वित्तीय एवं प्रशासनिक दोनों ही अधिकार मिलेंगे। संबंधित तहसील के एसडीएम को प्रशासक की जिम्मेदारी दी जाएगी।

विज्ञापन


डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि जिले के दो ब्लॉक प्रमुखों (गोला और कौड़ीराम) का कार्यकाल दो जून को समाप्त होगा। बाकी सभी का कार्यकाल 17 मार्च को पूरा हो रहा है। उधर, हाईकोर्ट के दखल के बाद नई आरक्षण सूची तैयार करने के संबंध में शासन की तरफ से बुधवार शाम तक गाइड लाइन जारी हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले अनंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी, फिर उस पर आपत्ति मांगी जाएगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।

आरक्षण सूची में 50-60 प्रतिशत तक हो सकते हैं बदलाव
कोर्ट के निर्देशानुसार, अब वर्ष 2015 को आधार मानकर आरक्षण का निर्धारण होगा। पहले 1995 को आधार मानकर सूची तैयार की जा रही थी, जिस पर कोर्ट ने रोक लगा दी। मोटे तौर पर आकलन से यह प्रतीत हो रहा था कि नई आरक्षण सूची में महज 25 प्रतिशत तक बदलाव होंगे। लेकिन, आरक्षण के काम में लगे अफसरों से मिले संकेत बताते हैं कि नई आरक्षण सूची में 50-60 प्रतिशत तक बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें