फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कई स्थानों पर करेंगे जनसभा, देगें जीत का सूत्र

Fri, 09 Apr 2021 02:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कमर कस ली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में मोर्चा संभालेंगे। शुक्रवार को जिले के विभिन्न ब्लॉकों में जनसभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों की जीत की राह तैयार करेंगे।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान ने बताया कि पंचायत चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत के लिए प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को सहजनवां ब्लॉक के वार्ड संख्या-24 व 25 में बरौली चौराहे पर सुबह 10 बजे, पाली ब्लॉक के वार्ड संख्या-21 में शहरी प्राइमरी स्कूल पर पूर्वाह्न 11 बजे, जंगल कौड़िया के वार्ड संख्या-13 में जगतबेला बाजार में दोपहर 12 बजे, भरोहिया ब्लॉक के वार्ड संख्या-14 में जसवल चौराहे पर अपराह्न 01 बजे जनभा करेंगे।

कैंपियरगंज में वार्ड -20 में बलुआ मंदिर पर अपराह्न 12:30 बजे, कैंपियरगंज ब्लॉक के वार्ड संख्या-19 में ठाकुरनगर स्कूल के पास अपराह्न 03:30 बजे, कैंपियरगंज ब्लॉक के वार्ड संख्या-18 में ग्राम गोपालगंज उर्फ हरनामपुर के हनुमानगंज चौराहे पर शाम 04:30 बजे एवं भटहट ब्लॉक के वार्ड संख्या-08, 09 में गुलरिहा बाजार में शाम 05:30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वहीं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिलाध्यक्ष निर्मला पासवान एवं महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी के संयुक्त नेतृत्व में बैठक कर पदाधिकारियों को वार्डवार जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें