फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी, गोरखनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक कर बाबा की पूजा-अर्चना की

Sat, 29 Apr 2023 02:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे के दौरान बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पूजा अर्चना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव प्रचार की व्यस्तता के बीच मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक व हवन किया। उन्होंने लोकमंगल तथा प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। 

 

बता दें कि निकाय चुनाव प्रचार के सिलसिले में दो दिसवीय दौरे पर शुक्रवार शाम पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद शनिवार सुबह ताबड़तोड़ कार्यक्रमों में निकलने से पूर्व देवाधिदेव महादेव की विशेष आराधना के क्रम में रुद्राभिषेक किया।

विज्ञापन


मठ के शक्तिपीठ में हुए आनुष्ठानिक कार्य की पूर्णता हवन के साथ हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ से सभी नागरिकों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन के लिए प्रार्थना की। रुद्राभिषेक व हवन अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुरोहित आचार्य रामानुज त्रिपाठी वैदिक, डॉ अरविंद चतुर्वेदी, डॉ रोहित मिश्र व अन्य आचार्यों ने संपन्न कराया।

 
बता दें कि शनिवार सुबह मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया। सीएम योगी आज जनता दरबार में फरियादियों से नहीं मिले।
विज्ञापन


हमेशा की तरह उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और व्यवस्था को लेकर जरूरी निर्देश दिए। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें