फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां ने दो बच्चों को खाने में दिया जहर... बेटी की मौत, बेटा गंभीर; पति की इस बात से खफा थी महिला

Wed, 23 Jul 2025 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

बस्ती में पैसों को लेकर पति से हुए विवाद के बाद महिला ने दो बच्चों को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटा जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती के परशुरामपुर थाना इलाके के रजवापुर गांव की रेशमा ने पति पवन कुमार से विवाद के बाद दो मासूम बच्चों गुड़िया (9) और यश उर्फ यशपाल (6) को खाने में जहर दे दिया, जिससे बेटी की मौत हो गई, जबकि बेटे का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मामला शनिवार रात का है। मंगलवार को पवन मुंबई से घर आया तब उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, रजवापुर निवासी पवन काम के सिलसिले में मुंबई में रहता है। 

उसकी पत्नी रेशमा बेटी गुड़िया और बेटे यश के साथ गांव में रहती है। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण पवन और रेशमा में अक्सर तकरार होती रहती थी। पवन को रेशमा के चरित्र पर भी शक था। 
विज्ञापन


इसे लेकर रेशमा अक्सर गुस्सा होकर मायके चली जाती थी। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात भी दोनों के बीच फोन पर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में रेशमा ने शनिवार सुबह खाने में जहरीला पदार्थ मिलाकर बच्चों को दे दिया। 
 

जानकारी होने पर पवन के बड़े भाई राम औतार बच्चों को मेडिकल कॉलेज अयोध्या ले गए, जहां गुड़िया की मौत हो गई, जबकि यश की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी के कारनामे की जानकारी होने पर मंगलवार को पवन मुंबई से लौटा और पुलिस को तहरीर दी। 

 
विज्ञापन

एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पति की तहरीर के आधार पर रेशमा के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें