एक्स पर सक्रिय सिरफिरे के निशाने पर देशभर की महिला आईएएस अफसर हैं। वह अश्लील कमेंट कर उनको परेशान कर रहा है। खुद को भ्रष्टाचार विरोधी बताने वाला सिरफिरे ने गोरखपुर में तैनात रहीं एक आईएएस के बारे में भी अश्लील कमेंट किए हैं।
संज्ञान लेकर साइबर सेल और थाने ने जांच शुरू की है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने आरोपी की पहचान के लिए एक्स को ईमेल भेजकर आईपी एड्रेस मांगा है। जानकारी के अनुसार, सिरफिरे ने सोशल मीडिया के एक्स पर स्टॉप करप्शन नाम से प्रोफाइल बनाया है।
उसके निशाने पर सिर्फ महिला आईएएस हैं। इसके अलावा उसने कभी पुरुष अफसर पर कोई कमेंट नहीं किया है। वह देशभर की कई आईएएस पर अश्लील कमेंट कर चुका है।
महिला आईएएस पर अश्लील कमेंट
इसके बाद भी अभी तक कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी बीच उसने सीएम सिटी का जिक्र करते हुए एक महिला आईएएस पर अश्लील कमेंट कर दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गोरखपुर पुलिस ने पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया।