संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन काउंसिलिंग 30 सितंबर से शुरू की जाएगी। काउंसिलिंग और संस्थानों में चलने वाले पाठ्यक्रम और सीटों की जानकारी अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट (
jeecup.nic.in) से ले सकते हैं।
कोई हो समस्या तो इन नंबरों पर करें संपर्क
काउंसिलिंग को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या हो जो वो परिषद के टोल फ्री नंबर 18001806589, 05522630678, 2630667 आदि नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
यूपी जेईई के जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि परिषद की ओर से यूपी जेईई का परिणाम 28 सितंबर को जारी किया जाएगा। वहीं 30 से काउंसिलिंग शुरू होगी। इसका आदेश पूर्व में जारी किया जा चुका है। प्रवेश प्रक्रिया के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।