फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election Result 2021: कुशीनगर के इस गांव की प्रधान बनी नई नवेली दुल्हन

Mon, 03 May 2021 03:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।

सार

कुशीनगर जिले में मतगणना जारी, नई दुल्हन प्रधान बनी गांव में दिखा उत्साह
विज्ञापन
नव निर्वाचित ग्राम प्रधान रेनू देवी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं भाग्य साथ हो तो कभी भी कुछ भी हो सकता है। यकीन न हो तो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर ब्लाक के महुअवा कारखाना गांव की नव निर्वाचित ग्राम प्रधान से मिल लीजिये। बीते फरवरी में ही बहू बनकर आई रेनू देवी आज गांव की प्रधान बन गईं।
विज्ञापन


राजनीति शास्त्र से एमए कर रही रेनू देवी का विवाह बीते 17 फरवरी 2021 को महुअवा कारखान के निवासी राकेश यादव के साथ हुआ था। उसी समय गांव में चुनाव की सरगर्मी जोर पकड़ रही थी। महिला सीट होने के नाते राकेश यादव ने अपनी नई नवेली पत्नी को चुनाव में उतार दिया।

रेनू ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी को रिकार्ड 1324 मतों से पराजित कर दिया। रेनू को कुल 1787 मत प्राप्त हुए। रेनू ने बताया कि यह जनता की जीत है।  महिला सुरक्षा, कोविड से सुरक्षा, स्वच्छता तथा गांव के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों की उम्मीदों को पूरा करना मेरा प्रथम लक्ष्य होगा। रेनू की जीत पर लल्लन कुमार यादव, राजू मौर्या स्वामी जी हनीफ अली अनवार आलम चंदेशवर, विजय कुशवाहा, छोटे सिंह, अनुज सिंह, विकाश सिंह, अमजद अली आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें