फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: बसपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बनी गोरखपुर की ये सीट, तीन बार से इस सीट पर रहा है पार्टी का कब्जा

Sun, 09 Jan 2022 01:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

वर्तमान विधायक विनय शंकर के सपा में चले जाने से पार्टी को दमदार प्रत्याशी की तलाश है। हालांकि चार विधानसभा सीटों से प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। शेष पर भी जल्द एलान होगा।
विज्ञापन
बसपा प्रमुख मायावती।(file) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2017 में बसपा के हाथ आई जिले की एकलौती विधानसभा सीट चिल्लूपार इस बार पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। यह सीट तीन बार से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खाते में रही है। विधायक विनय शंकर तिवारी के सपा में जाने के बाद पार्टी किसी दमदार उम्मीदवार को लड़ाने की तैयारी में है। इस सीट से लड़ने के दावेदारों में एक पूर्व विधायक सहित तीन नामों की चर्चा है।

विज्ञापन


वर्ष 2007 में पूर्वांचल के बाहुबली पंडित हरिशंकर तिवारी को पराजित करके बसपा से राजेश त्रिपाठी ने इस सीट पर कब्जा जमाया था। तभी से बसपा के खाते में यह सीट हमेशा रही है। वर्ष 2012 में राजेश त्रिपाठी दोबारा विधायक चुने गए थे। वर्ष 2017 में भी विनय शंकर तिवारी बसपा से ही चुनाव लड़कर अपनी विरासत पर कब्जा कर पाए। इस बार विनय शंकर तिवारी ने सपा का दामन थाम लिया है। ऐसे में बसपा में मजबूत प्रत्याशी की तलाश तेज है।

धुरियापार के एक पूर्व विधायक और एक पूर्व विधायक के भाई व नगर पंचायत गोला के पूर्व चेयरमैन का नाम चर्चा में है। पार्टी की ओर से भी इन्हीं का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा गया है। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तय करने में जल्दबाजी नहीं की जा रही है। इस विधानसभा सीट पर हमारा कब्जा रहा है। इस बार भी मजबूत प्रत्याशी उतारेंगे।   

अब तक घोषित प्रत्याशी

गोरखपुर ग्रामीण : दारा सिंह निषाद

विज्ञापन

चौरीचौरा : वीरेंद्र पांडेय
सहजनवां : सुधीर सिंह
खजनी : विद्या सागर उर्फ छोटू

पांच विधानसभा सीट में तीन पर नाम लगभग तय

बसपा में पांच विधानसभा क्षेत्रों में तीन पर प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हैं। अब इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुहर लगनी है। इस बारे में पार्टी के पदाधिकारियों को लखनऊ बुला लिया गया है। माना जा रहा है कि सप्ताह भर में सभी प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से प्रदीप निषाद का नाम तय माना जा रहा है। प्रदीप पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा बांसगांव विधानसभा क्षेत्र से पूर्व जिलाध्यक्ष रामनयन आजाद, शहर से संजीव सिंह श्रीनेत का नाम भी चर्चा में है।

बसपा के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार जिज्ञासू ने बताया कि नौ में चार विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। पांच विधानसभा क्षेत्र से भी प्रत्याशी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। प्रक्रिया चल रही है। अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को लेना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें