फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : परीक्षा में तीसरी आंख का पहरा, लगेंगे छह हजार से अधिक कैमरे

Sat, 10 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 200 या इससे अधिक परीक्षा केंद्र बनने की उम्मीद
विज्ञापन

- जुबिली इंटर कॉलेज के मॉनिटरिंग सेल से होगी निगरानी

गोरखपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 में नकल पर अंकुश लगाने और परीक्षा की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए जिले में छह हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र पर औसतन 30 कैमरे लगाने की योजना है। केंद्रों की संख्या और वहां की जरूरत के अनुसार कैमरे तय किए जाएंगे। पिछले वर्ष जिले में 197 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि इस बार इनकी संख्या 200 या इससे अधिक होने की उम्मीद है।

शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी जा चुकी है। अब केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित समिति केंद्र निर्धारण पर निर्णय लेगी। विद्यालयों से आपत्तियां भी मांगी जाएंगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसी के आधार पर निगरानी व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


लॉकर रूम से लेकर परिसर तक रहेगी नजर
परीक्षा केंद्रों पर इस बार पिछले वर्षों की तुलना में अधिक कैमरे लगाने की तैयारी है। लॉकर रूम से लेकर केंद्र के बाहरी हिस्से तक की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए जुबिली इंटर कॉलेज में बनाए गए मॉनिटरिंग सेल का इस्तेमाल किया जाएगा। यहां से केंद्रों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन



बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए छह हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना है। केंद्रों की संख्या और वहां की व्यवस्था के अनुसार कैमरे लगाए जाएंगे। इस बार पहले की तुलना में कैमरों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
- अजित कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें